आर्थिक परिषद की गतिविधियां हुई आरंभ, विद्यार्थियों में कराए क्लासरूम सेमिनार, हुई प्रशंसा
विगत दिसंबर माह में आर्थशास्त्र विभाग में सत्र 2023-24 हेतु आर्थिक परिषद के गठन के साथ विद्यार्थी उपयोगी गतिविधियों का आयोजन आरम्भ हो गया। (आर्थिक परिषद सत्र 2023-24) सत्र 2023-24 हेतु आर्थिक परिषद के निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया है- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के.संत(संरक्षक), डॉ. अमित भूषण द्विवेदी(समन्वयक), श्रीमती प्रीति वैश्य(सचिव), सुश्री रागिनी अग्रवाल(मुख्य छात्र प्रतिनिधि),सुश्री संजना द्विवेदी(मुख्य छात्र प्रतिनिधि),सुश्री विजय लक्ष्मी सिंह सिकरवार(मुख्य छात्र प्रतिनिधि) तथा अन्य विद्यार्थियों को मेंटर/मेंटी के रूप में चुना गया है। सत्र 2023-24 हेतु वाह्य मूल्यांकनकर्ता के रूप में इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर सुश्री पूनम धांडे को मनोनीत किया गया। परिषद के गठन के साथ ही विभाग में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री मौसमी राठौर ने रिक्त समय मे प्रत्येक शनिवार को कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान कर रही है वहीं विभाग में विद्यार्थियों के ही प्रयास सामान्य अध्ययन की छोटी-छोटी कक्षाएं आरम्भ हुई है। (मौसमी रा...