अनूपपुर जिले के संदर्भ में 'एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम': अमित भूषण
दिनाँक 05 जनवरी 2021 को अनूपपुर जिले की प्रशंसा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि " एक जिला एक उत्पाद(ODOP)" के तहत अनुपपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुख्यरूप से 4-5 उत्पादों को गिनवाया गया है जिसमें जिले से निर्यात की जा सकने की संभावनाएं है। इन उत्पादों में कोदो, शहद, गुल्बकावली अर्क और टमाटर प्रमुख है। मेरा अपना निजी अनुभव है कि अनूपपुर जिले में और भी कई उत्पाद है जिनमे निर्यात की पॉसिबिलिटी है चाहे वह निर्यात अंतर जिला या अंतर्राज्यीय हीं क्यों न हो? यहां सरीफा, अमरूद, पपीता, कचनार, मशरुम, बांस और बाँस की मूल, नाशपाती, जामुन, कमल गट्टा आदि अनेक उत्पाद है। वनोपज में महुआ और शहद प्रमुख है। कई अवसरों पर इनमें से कुछ फलों एवम सब्जियों को सब्जी बाजार में फेका हुआ भी पाया हूँ। आप सोचिए सरीफा जहाँ हमलोग 60-80 के रेंज से कम में साल के किसी महीने नहीं पाते अनुपपुर की बाजारों में आप 20 रुपये किलो या कभी कभी तो यूहीं पा जाएंगे।मुझे नही पता कि सरीफा से चीनी बनाया जा सकता है की नही। खैर, अमरकंटक ब्रांड कोदो(...