संदेश

ब्लॉग के विषय मे जानकारी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

SHABD(शब्द) क्या है?अमित भूषण

प्रिय छात्रों एवम पाठकगण, मैं हूँ अमित भूषण और उम्मीद करता हूँ कि इस आपदा काल में आप सब अपने परिवार सहित सकुशल होंगे। अवश्य ही वर्तमान समय बहुत संकट का समय है फिर भी जबकि जीवन के सभी अंग बुरे तरीक़े से प्रभावित हो, पठन-पाठन का कार्य अवश्य चलते रहना चाहिए। उसी के क्रम में कल मुझे अचानक याद आया कि एकबार प्रदीप भार्गव सर किसी आईडिया नाम की वेबसाइट पर लिखने और पढ़ने का मुझे सलाह दिए थे। तब मैं भूल गया था। फिर जब मैं अपने विभाग के एक कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सर को आमंत्रित किया था तो वे भी इसके बारे में छात्रों को बताए थे... कुछ दिन बिता और फिर मैं भूल गया। फिर एकबार इसी वेबसाइट के बारे में मुझे डी. एन. पी.जी.कॉलेज के अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्रोफेसर श्री भवनीत सिंह बत्रा ने भी बताया और मैं फिर से भूल गया था। कई महीनों तक निजी कार्य मे व्यस्त रहने के बाद जब शिक्षा की तरफ पुनः वापिस आया तो कल मैं संतोष सर से इसके बारे में पूरी जानकारी और वेबसाइट का लिंक प्राप्त हुआ। उस वेबसाइट का नाम है- http://www.networkideas.org ,  नेटवर्क आईडिया,...