संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बलिया का सुरहा ताल देश का सौवाँ रामसर स्थल घोषित

चित्र
बलिया का पूर्वी हिस्सा विशेषकर गंगा और घाघरा के दोआबा का हिस्सा सुरहा ताल से मांझी संगम तक अनेकों छोटे बड़े तालों की प्राकृतिक शृंखला है.  कल विश्व पर्यावरण दिवस था.  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बलिया के सुरहा ताल को देश का सौवाँ रामसर स्थल घोषित किया तो मन में एक संतोषजनक अनुभूति हुई। मेरे लिए यह घोषणा केवल एक सरकारी निर्णय नहीं है, बल्कि यह उस धरती की पहचान है जिसे मैं बचपन से जानता हूँ और जिसमें हमारी जड़ें हैं. यदि आप देखेंगे तो पाएंगे कि बलिया का कोई भी छोटा अथवा बड़ा नेता, हारा अथवा जीता नेता, जीता अथवा मनोनीत नेता या हाल फ़िलहाल में विद्वत समाज मे इसकी मांग रही हो या रामसर के रूप में चर्चा में रही हो.  हाँ, माननीय मंत्री जी दयाशंकर सिंह सहित तमाम सोशल मीडिया समूह  बलिया में केवल कटहर नाला को जुहू चौपाटी बनाने की राजनीति चल रही थी, उस समय 20 मार्च को एक साधारण सी फेसबुक पोस्ट लिखी थी. विषय था बलिया का प्राकृतिक भूगोल. उस पोस्ट में लिखा था कि बलिया का उत्तरी छोर गंगा और सरयू घाघरा के दोआबे में स्थित है. सरयू नदी ने सदियों पहले अपना मा...

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 जैसा कि हम सभी जानते हैं, इन दिनों हमारे प्रधानमंत्री कई देशों के दौरे पर हैं। इसी क्रम में 19 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में नॉर्वे के द्विपक्षीय दौरे पर थे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के समापन पर जब वे कक्ष से बाहर जा रहे थे, तब नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने एक सीधा सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते। प्रधानमंत्री इसका बिना जवाब दिए ही आगे बढ़ गए। यह वीडियो कुछ ही घंटों में वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। इस घटनाक्रम के बाद ओस्लो स्थित भारतीय दूतावास ने स्वयं हेले लिंग को विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में आमंत्रित किया। वे वहाँ आईं और उन्होंने तीन अत्यंत तीखे और सीधे सवाल पूछे कि भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करते हुए वैश्विक समुदाय आप पर भरोसा क्यों करे, क्या आप अपने देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने का स्पष्ट वादा करेंगे, और क्या भारत के प्रधानमंत्री भविष्य में कभी घरेलू या अंतरराष्ट...