संदेश

पर्यावरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी एकल न होकर सामूहिक है: अमित भूषण

विश्व पृथ्वी दिवस 2021:  सामूहिक एकता ही धरती की रक्षा कर सकती है. देखने मे भले ही यह लाइन छोटी है, किंतु इसका प्रभाव व्यापक है। पिछले वर्ष इसी पखवारे में हम पर्यावरण संबंधी कई क्रांतिकारी बदलाव देखे थे। वजह था विश्वव्यापी लॉकडाउन। राजनीति शास्त्र विषय के सहायक प्रोफेसर श्री Peeyush Tripathi बताते है कि तब लॉकडाउन के कारण ऐसा लगा कि 'मनुष्य के पाबंद होते ही प्रकृति आजाद हो गयी।' किन्तु, धीरे-धीरे पक्षियों के कलरव, साफ गगन, पवित्र हवा आदि आदि से हम पुनः दूर होने लगे और 'उपभोग की लक्ष्मण रेखा' को पार करने लगे। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य वजह पर्यावरण की सुरक्षा कर पृथ्वी को सुरक्षित करने से  है। संभवतः हम आखिरी पीढ़ी है जो अब तक पृथ्वी को हुई क्षति को नियंत्रित कर सकते है। बाद कि पीढ़ी केवल पर्यावरण असंतुलन के ख़ामियाजा ही भुगतने वाली है। और विश्व की एक बड़ी जनसंख्या असहाय होगी। हर बार की भाँति इस बार पृथ्वी दिवस का विषय 'हमारी पृथ्वी का जीर्णोद्धार' और 'प्रत्येक व्यक्ति के पर्यावरण पर प्रभाव को कम करने' पर केंद्रित है। हम सभी जानते है पृथ्वी पर जीवन मानव...